फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china warns japan over doklam, says should be clear your facts first

तिलमिलाया चीन बोला- डोकलाम पर सोच-समझकर बोले जापान

Sat, 19 Aug 2017 09:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
china warns japan over doklam, says should be clear your facts first
- फोटो : pti

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन डोकलाम मुद्दे को लेकर घिरता नजर आ रहा है। अमेरिका और यूके के बाद अब जापान भी भारत के साथ खड़ा है। वहीं जापान के सपोर्ट के बाद चीन एक बार फिर तिलमिला उठा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जापान को चेतावनी दी है। चीन ने कहा कि जापान को डोकलाम मुद्दे पर कुछ भी बोलने से पहले अपने फैक्ट्स जांच लेने चाहिए। 

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हू चुनयांग ने शुक्रवार को कहा कि जापान के राजदूत भारत को सपोर्ट करना चाहते हैं तो करें, लेकिन मैं उन्हें चेतावनी देती हूं कि कुछ भी बोलने से पहले वह अपने फैक्ट्स चेक कर ले। 
विज्ञापन


पढ़ें: चीन ने भी छोड़ दिया उत्तर कोरिया का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


हू ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र में कोई भी सीमा विवाद नहीं है। भारत और चीन दोनों जानते हैं कि कौन किसकी सीमा में है। भारत ने गलत तरीके से सीमा पार की है, चीन ने नहीं। गौरतलब है कि भारत के सपोर्ट में जापान के राजदूत ने कहा था कि सेना के बल पर सीमा में बदलाव नहीं किया जा सकता है। 

जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सू ने कहा था कि भारतीय सैनिकों ने चीन को डोकलाम में सड़क निर्माण से रोका। भारत ने शांतिपूर्ण तरीके से चीनी सैनिकों को रोका। जो सीमा पर शांति के लिए जरूरी है।

धमकाना बंद करे चीन, सेना की ताकत से नहीं बदल सकता डोकलाम का सच: जापान

china warns japan over doklam, says should be clear your facts first
भारत और जापान

गौरतलब है कि अमेरिका और जापान दोनों ही भारत से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। जहां अमेरिका भारत और चीन को डोकलाम मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की बात कर रहा है।  वहीं जापान ने सेना के बल पर अवैध निर्माण को गलत बताया है। 

बता दें कि भारत-चीन-डोकलाम ट्राई जंक्शन पर डोकलाम में चीन अवैध रोड निर्माण कर रहा था। जिसे भारतीय सैनिको ने रोक दिया। भारतीय सैनिकों द्वारा रोके जाने पर चीन ने इसका विरोध जताया, उस वक्त से ही भारत और चीन में बीच तनातनी चल रही है। 

भारतीय सैनिकों के रोके जाने के बाद चीनी सैनिकों ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश भी की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। हाल में चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भी घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नकाम कर दिया। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी कड़ा जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed