तिलमिलाया चीन बोला- डोकलाम पर सोच-समझकर बोले जापान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन डोकलाम मुद्दे को लेकर घिरता नजर आ रहा है। अमेरिका और यूके के बाद अब जापान भी भारत के साथ खड़ा है। वहीं जापान के सपोर्ट के बाद चीन एक बार फिर तिलमिला उठा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जापान को चेतावनी दी है। चीन ने कहा कि जापान को डोकलाम मुद्दे पर कुछ भी बोलने से पहले अपने फैक्ट्स जांच लेने चाहिए।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हू चुनयांग ने शुक्रवार को कहा कि जापान के राजदूत भारत को सपोर्ट करना चाहते हैं तो करें, लेकिन मैं उन्हें चेतावनी देती हूं कि कुछ भी बोलने से पहले वह अपने फैक्ट्स चेक कर ले।
पढ़ें: चीन ने भी छोड़ दिया उत्तर कोरिया का साथ
हू ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र में कोई भी सीमा विवाद नहीं है। भारत और चीन दोनों जानते हैं कि कौन किसकी सीमा में है। भारत ने गलत तरीके से सीमा पार की है, चीन ने नहीं। गौरतलब है कि भारत के सपोर्ट में जापान के राजदूत ने कहा था कि सेना के बल पर सीमा में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सू ने कहा था कि भारतीय सैनिकों ने चीन को डोकलाम में सड़क निर्माण से रोका। भारत ने शांतिपूर्ण तरीके से चीनी सैनिकों को रोका। जो सीमा पर शांति के लिए जरूरी है।
धमकाना बंद करे चीन, सेना की ताकत से नहीं बदल सकता डोकलाम का सच: जापान
गौरतलब है कि अमेरिका और जापान दोनों ही भारत से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। जहां अमेरिका भारत और चीन को डोकलाम मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की बात कर रहा है। वहीं जापान ने सेना के बल पर अवैध निर्माण को गलत बताया है।
बता दें कि भारत-चीन-डोकलाम ट्राई जंक्शन पर डोकलाम में चीन अवैध रोड निर्माण कर रहा था। जिसे भारतीय सैनिको ने रोक दिया। भारतीय सैनिकों द्वारा रोके जाने पर चीन ने इसका विरोध जताया, उस वक्त से ही भारत और चीन में बीच तनातनी चल रही है।
भारतीय सैनिकों के रोके जाने के बाद चीनी सैनिकों ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश भी की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। हाल में चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भी घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नकाम कर दिया। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी कड़ा जवाब दिया।