{"_id":"596c80a74f1c1b86728b4a86","slug":"china-warns-india-withdraws-its-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने दी भारत को चेतावनी, कहा- बॉर्डर से अपनी सेना वापस बुलाओ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने दी भारत को चेतावनी, कहा- बॉर्डर से अपनी सेना वापस बुलाओ
BBC
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
CHINA-INDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सरकारी मीडिया ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने हिमालय में विवादित सीमा क्षेत्र से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाया तो उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन-भारत और भूटान के सीमावर्ती क्षेत्र डोकलाम से भारत जब तक अपनी सेना को वापस नहीं बुलाता तब तक इस बारे में बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
भारत का कहना है कि उसने पिछले महीने इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को भेजा था ताकि वे इस क्षेत्र में एक नई सड़क के निर्माण कार्य को रोक सकें, जहां चीन और भूटान दोनों अपना-अपना दावा करते हैं।
विज्ञापन
ये इलाका भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम और पड़ोसी देश भूटान की सीमा से मिलता है। इस क्षेत्र में चीन और भूटान के बीच विवाद रहा है जिसमें भारत भूटान का समर्थन कर रहा है। भारत को आशंका है कि अगर ये सड़क बन जाती है तो इससे चीन को सामरिक रूप से फायदा हो सकता है। इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच वर्ष 1967 में भी झड़पें हो चुकी हैं। जानकार मानते हैं कि दोनों देशों के बीच इस बार तनाव पहले के मुकाबले बहुत अधिक है।
विज्ञापन