{"_id":"589a47404f1c1b224a379740","slug":"china-to-test-its-largest-solar-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सौर ड्रोन का करेगा टेस्ट","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सौर ड्रोन का करेगा टेस्ट
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Wed, 08 Feb 2017 03:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ड्रोन के प्रदर्शन का परीक्षण अंतरिक्ष उड़ान के निकट की ऊंचाई पर करेगा। एयरोस्पेस एयरोडायनेमिक्स चीन एकेडमी के ड्रोन योजना के प्रमुख इंजीनियर शी वेन ने बताया कि इस ड्रोन के पंख का फैलाव 40 मीटर से अधिक है जो बोइंग 737 यात्री विमान से ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह ड्रोन नासा मॉडल के बाद सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला दूसरा सबसे बड़ा ड्रोन है। शी के मुताबिक इसके प्रदर्शन की तकनीकी क्षमता दुनिया में सबसे उन्नत तकनीकों में से एक है। इस ड्रोन का उपयोग अग्रिम चेतावनी, आपदा निगरानी, मौसम संबंधी अवलोकन और संचार के प्रसार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन