{"_id":"5748981c4f1c1b2f0769161d","slug":"china-to-stand-with-in-un-against-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में भारत का साथ देगा चीन ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में भारत का साथ देगा चीन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 12:25 AM IST
सार
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दी जानकारी, चीन ने भी जारी किया आधिकारिक बयान
- राष्ट्रपति के चीन दौरे पर आतंकवाद के खिलाफ साथ आने पर बनी सहमति
विज्ञापन
india-china
- फोटो : india-china
विस्तार
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे चीन ने कहा है कि वह अब संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देगा। वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी कहा कि आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए चीन हर मोर्चे पर भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
विज्ञापन
चीन का चार दिवसीय दौरा पूरा करने के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसकी जानकारी दी। चीन का चार दिवसीय दौरा पूरा कर भारत लौट रहे राष्ट्रपति ने अपने विशेष विमान में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन भारत के परमाणु कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल बनाए रखेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने चीन सरकार के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता के दौरान आतंकवाद का मुद्दा उठाया। पड़ोसी देश होने के नाते भारत और चीन को इस समस्या के खिलाफ एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
वहीं, बृहस्पतिवार को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ राष्ट्रपति ने यूएन में जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध के खिलाफ चीन के खड़े होने का मुद्दा उठाया। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनियांग ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने में एक दूसरे को सहयोग देंगे।