फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China to stand with in UN against terrorism

आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में भारत का साथ देगा चीन 

Sat, 28 May 2016 12:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 12:25 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दी जानकारी, चीन ने भी जारी किया आधिकारिक बयान 
  • राष्ट्रपति के चीन दौरे पर आतंकवाद के खिलाफ साथ आने पर बनी सहमति   

विज्ञापन
China to stand with in UN against terrorism
india-china - फोटो : india-china

विस्तार

जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे चीन ने कहा है कि वह अब संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देगा। वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी कहा कि आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए चीन हर मोर्चे पर भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

विज्ञापन


चीन का चार दिवसीय दौरा पूरा करने के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसकी जानकारी दी। चीन का चार दिवसीय दौरा पूरा कर भारत लौट रहे राष्ट्रपति ने अपने विशेष विमान में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन भारत के परमाणु कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल बनाए रखेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने चीन सरकार के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता के दौरान आतंकवाद का मुद्दा उठाया। पड़ोसी देश होने के नाते भारत और चीन को इस समस्या के खिलाफ एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ राष्ट्रपति ने यूएन में जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध के खिलाफ चीन के खड़े होने का मुद्दा उठाया। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनियांग ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने में एक दूसरे को सहयोग देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed