{"_id":"597ab4554f1c1b9f348b479a","slug":"china-testing-bullet-train-at-350-km-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 किमी की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का टेस्ट कर रहा चीन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
350 किमी की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का टेस्ट कर रहा चीन
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
BULLET TRAIN
- फोटो : YouTube
बीजिंग-शंघाई रेलवे पर हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की 350 किमी की अधिकतम रफ्तार को बरकरार रखने के लिए चीन ने बृहस्पतिवार से टेस्ट शुरू कर दिया। एक बड़ी दुर्घटना के बाद छह साल पहले इसकी रफ्तार 300 किमी कर दी गई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह को दक्षिणी बीजिंग रेलवे स्टेशन से चलने के बाद बुलेट ट्रेन ने बीजिंग से शुझोउ की दोहरी यात्रा को चार घंटे में पूरा किया जिसकी दूरी लगभग 700 किमी है। बुलेट ट्रेन की बढ़ी हुई इस रफ्तार ने बीजिंग से शंघाई के बीच की यात्रा को लगभग 4.5 घंटे कम कर दिया।
विज्ञापन
सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यदि यह टेस्ट सफल रहता है तो बीजिंग-शंघाई रेलवे के लिए नई समय सारणी तैयार करेगा जो कि मध्य सितंबर से शुरू हो रहा है। दरअसल, जुलाई 2011 में एक बड़ी दुर्घटना के बाद चीन ने इनकी रफ्तार 300 किमी कर दी थी। झेजियांग प्रांत के वेनझोउ उपनगर में एक पुल पर योंगताइवेन रेलवे लाइन की दो हाई स्पीड ट्रेनें एक दूसरे से टकरा गई थीं जिनमें 40 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 190 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन