फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China talked to north korea after one year, the reason was kim jong ambition for nuclear weapons

एक साल बाद चीन ने की नॉर्थ कोरिया से बात, परमाणु हथियार बने थे रिश्तों में खटास की वजह

Fri, 03 Nov 2017 04:36 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Fri, 03 Nov 2017 04:36 AM IST
विज्ञापन
China talked to north korea after one year, the reason was kim jong ambition for nuclear weapons
XI Jinping-kim jong

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को दुर्लभ संदेश भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक साल से ज्यादा समय बाद चीन ने सार्वजनिक तौर पर अपने पड़ोसी से संवाद किया है। संदेश से उनके बीच खिंचाव भरे रिश्तों में संभावित सुधार के संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया में एटमी परीक्षण साइट पर सुरंग के ढहने से 200 की मौत, जापान मीडिया का दावा
विज्ञापन


प्योंगयांग की हथियारों को लेकर बढ़ती महत्वाकांक्षा से उनके बीच दूरियां आईं। हालांकि बीजिंग उसका लंबे समय से साझेदार और आर्थिक सहयोग रहा है। शी का संदेश चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख के तौर पर दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए किम की तरफ से दी गई शुभकामनाओं के जवाब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार किम को ‘कॉमरेड चेयरमैन’ संबोधित करते हुए शी ने कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि नई स्थिति में चीनी पक्ष, डीपीआर पक्ष के साथ दोनों पक्षों ओर दोनों देशों के बीच निरंतर मजबूत और स्थिर प्रगति को प्रोत्साहन देकर रिश्तों को बढ़ावा देगा।’ 

पढ़ें: अमेरिका की चेतावनी- परमाणु हथियारों का प्रयोग किया तो नॉर्थ कोरिया का वजूद मिटा देंगे

अपने पहले के संदेश में किम ने शी को हार्दिक बधाई दी थी और विश्वास व्यक्त किया था कि दोनों देशों के लोगों के हितों में उनके संबंध विकसित होंगे। 

ट्रंप के चीन दौरे पर उत्तर कोरिया को लेकर होगी बात : चीनी विदेश मंत्रालय

China talked to north korea after one year, the reason was kim jong ambition for nuclear weapons
ट्रंप और जिनपिंग - फोटो : FILE PHOTO

एक चीनी राजनयिक ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगले हफ्ते चीन यात्रा के दौरान हम महत्वपूर्ण परिणामों को प्राप्त करने को तैयार हैं और हमें आशा है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर ट्रंप 8 से 10 नवंबर तक चीन के दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख इस दौरान चीन-अमेरिकी संबंधों और प्रमुख वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर दोनों देशों ने गहराई से चिंता व्यक्त की है और इस संकट से निपटने के लिए संघर्ष भी कर रहे हैं।
 
ट्रंप की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच तमाम मुद्दों पर असहमति है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान ट्रंप  विवादित दक्षिण और पूर्वी चीनी सागर में चीन की भूमिका पर सवाल उठा सकते हैं।

इसके अलावा ट्रंप दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन ने पिछले महीने बीजिंग का दौरा किया था। इस दौरान ट्रंप के चीन दौरे की योजना बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed