{"_id":"5a6399334f1c1ba1268b587d","slug":"china-suppression-in-south-china-sea-warn-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अमेरिका को दिखाई आंख, दक्षिण चीन सागर में बनाए रखना चाहता है दबदबा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने अमेरिका को दिखाई आंख, दक्षिण चीन सागर में बनाए रखना चाहता है दबदबा
एजेंसी, बीजिंग
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शनिवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धपोत के घुसने पर चेताया है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि चीनी जलक्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश करने से पहले चीन से अनुमति लेनी चाहिए थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि अमेरिका का नौसैनिक युद्धपोत हूपर 17 जनवरी को चीन की बगैर अनुमति के हुआंगन दाओ के 12 नॉटिकल मील के भीतर घुस आया था।
विज्ञापन
उन्होंने चीनी जल क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोत को चीन से अनुमति लेनी चाहिए थी। हुआंगन दाओ को भित्तियों की अंगूठी स्कारबोरो सेल के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस से 230 किलोमीटर दूर इस स्कारबोरो सेल पर बीजिंग अपना दावा जताता रहा है जबकि अन्य देश भी इस पर अपना दावा पेश करते हैं।
विज्ञापन