फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China successfully tested its first supersonic aircraft which could carry nuclear warheads

चीन ने पहले सुपरसोनिक विमान का किया सफल परीक्षाण, जानें क्या हैं इसकी खूबियां

Mon, 06 Aug 2018 02:26 PM IST
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Updated Mon, 06 Aug 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
China successfully tested its first supersonic aircraft which could carry nuclear warheads

चीन ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अपने पहले अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान का परीक्षण किया जो परमाणु आयुधों को ले जाने में और मौजूदा मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम है।

विज्ञापन


चाइना एकेडमी ऑफ एयरोस्पेस एयरोडाइनामिक्स (सीएएए) ने एक बयान में कहा कि शिंगकोंग-2 शुक्रवार को उत्तरपश्चिम चीन के एक परीक्षण स्थल से प्रेक्षित किया गया। अमेरिका और रूस दोनों इसी तरह के परीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


बयान में बताया गया है कि एक रॉकेट से प्रक्षेपित चीनी ‘वेवराइडर’ को 10 मिनट बाद छोड़ा गया। यह स्वतंत्र रूप से उड़ा और पूर्व नियोजित क्षेत्र में उतरा। उन विमानों को सुपरसोनिक कहा जाता है जो आवाज की गति से पांच गुणा या उससे भी ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया ने आज सीएएए के बयान के हवाले से बताया कि विमान 30 किलोमीटर की बुलंदी पर मैच 5.5-6 की रफ्तार से उड़ा। सुपरसोनिक विमान का डिजाइन सीएएए ने चाइना एयरोस्पेस साइंस ऐंड टेक्नोलोजी कारपोरेशन के साथ गठबंधन कर के किया।


सैन्य विशेषज्ञ सोंग जोंगपिंग ने सरकारी अख्बार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि वेवराइडर एक उड़ान वाहन होता है जो वायुमंडल में उड़ता है और अपनी हाइपरसोनिक उड़ान से पैदा शॉकवेव का इस्तेमाल कर उच्च गति से ग्लाइड करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed