फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China slams president Ramnath Kovind Arunachal Pradesh visit

राष्ट्रपति कोविंद के अरुणाचल दौरे पर चीन आगबबूला, कहा- दोनों देशों के रिश्तों का रखें ध्यान

Mon, 20 Nov 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
China slams president Ramnath Kovind Arunachal Pradesh visit
President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीन ने कहा है कि भारत-चीन के मौजूदा रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में भारत को विवाद न बढ़ाते हुए दोनों देशों के रिश्तों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन


चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा 'चीन भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ के अरुणाचल दौरे की निंदा करता है।'

बता दें कि चीन अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत क्षेत्र का हिस्सा मानता है और वह पहले भी इस विवादित हिस्से पर भारतीय नेताओं की यात्रा का विरोध कर चुका है। राष्ट्रपति कोविंद रविवार को अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने गए थे।
विज्ञापन


अरुणाचल में भारतीय रक्षामंत्री का दौरा शांति के लिए खतरा

इससे पहले चीन ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के पहले अरुणाचल दौरे पर ऐतराज जताया था। यही नहीं उसने इलाके को ‘विवादित क्षेत्र’ करार देते हुए भारतीय रक्षा मंत्री के दौरे को क्षेत्रीय शांति के लिहाज से उचित नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रक्षामंत्री सीतारमण ने रविवार को चीनी सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चीनी सीमा पर भारत की रक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया था। 


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हू-चुनिंग ने कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर ‘आपको’ चीन की स्थिति के बारे में बिल्कुल स्पष्ट रहना होगा। चीन-भारत सीमा के पूर्वी खंड पर विवाद है। इसलिए ‘विवादित क्षेत्र’ में भारतीय रक्षा मंत्री का यह दौरा संबंधित क्षेत्र की शांति के अनुकूल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed