फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China should respect neighbours’ interests, solve disputes says china media

चीनी मीडिया ने दी अपनी ही सरकार को नसीहत, कहा- पड़ोसियों के हितों का सम्मान करें

Wed, 27 Sep 2017 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 27 Sep 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
China should respect neighbours’ interests, solve disputes says china media

भारत के साथ डोकलाम विवाद के समाधान के कुछ सप्ताह बाद चीन की आधिकारिक मीडिया का नया रूप सामने आया है। चीनी मीडिया ने बुधवार को कहा कि चीन को अपने पड़ोसियों के हितों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही द्विपक्षीय विवादों को सुलझाना चाहिए ताकि वैश्विक प्रभाव की बीजिंग की कोशिश के विरोध को कम से कम किया जाए। 

विज्ञापन


‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख में कहा गया, ‘हमें अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहिए लेकिन अपने पड़ोसियों के हितों का सम्मान करना चाहिए।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि पड़ोसियों के साथ विवाद सुलझाना चीन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उसे अपनी महत्वाकांक्षाओं को हासिल करने के अपने प्रयासों का विरोध कम से कम करने और अपना समर्थन अधिकतम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत, जापान, वियतनाम और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र के अन्य पड़ोसी देशों पर परोक्ष निशाना साधते हुए लेख में कहा गया कि कुछ पड़ोसी देश चीन के साथ समुद्री और भूमि विवादों को सुलझाने में कड़ा रुख अपना रहे हैं और बीजिंग से फायदा लेने का प्रयास कर रहे हैं।

चीन का पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ समुद्री विवाद है। दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे का वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान विरोध करते हैं। चीन का भारत के साथ भी 3488 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर विवाद है। हाल ही में दोकलम में 73 दिन तक चला गतिरोध इसका एक उदाहरण है।

''भारत-चीन के संबंध मानसून की बारिश के जैसे''

China should respect neighbours’ interests, solve disputes says china media
चीन के महावाणिज्य दूत झेंग शियुआन ने कहा है कि भारत और चीन का रिश्ता मानसून की तरह है जिस दौरान हर साल अलग-अलग बारिश होती है। वह मंगलवार शाम यहां चीन के 68 वें राष्ट्रीय दिवस के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

डोकलाम प्रकरण की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘चीन और भारत का रिश्ता ठीक मानूसन के मौसम की तरह है। हर साल वर्षा का स्तर अलग-अलग रहता है और कभी कभार बादल भी छाते हैं।’ शियुआन ने कहा कि संबंधों में उतार-चढ़ाव के बावजूद दोनों देशों के लिए आगे बढ़ने का सही रास्ता शांतिपूर्ण सहअस्तित्व कायम रखें और आपसी फायदे के लिए मिलकर एक साथ आगे बढ़ें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed