{"_id":"59a800e44f1c1b51738b4926","slug":"china-says-will-strengthen-patrols-along-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की दोहरी नीति, बोला- डोकलाम में पेट्रोलिंग करेंगे मजबूत ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन की दोहरी नीति, बोला- डोकलाम में पेट्रोलिंग करेंगे मजबूत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
डोकलाम विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा कि डोकलाम पर पेट्रोलिंग को मजबूत करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सेना की तैनाती को भी समायोजित किया जायेगा। भारत और चीन दोनों को ही डोकलाम पठार पर एक-दूसरे का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से भूटान और चीन के बीच भी गतिरोध पैदा हो गया था।
विज्ञापन
पढ़ें: डोकलाम: नहीं गई ड्रैगन की हेकड़ी, चीनी मंत्री ने दी भारत को नसीहत
विज्ञापन
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन ज्योकिंग ने कहा कि हमारी सेना अपने मिशन और जिम्मेदारियों को निभाएगी और डोकलाम क्षेत्र में अपनी गश्ती दल को मजबूत करेगी और राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करेगी। रेन ने कहा कि चीनी सेना बॉर्डर पर सैनिकों का समायोजन भी करेगी।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका और उत्तर कोरिया विवाद पर बोला चीन- जो आप बोएंगे,वही काटेंगे
रेन ने ये बयान तब जारी किया है जब तीन दिन पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम गतिरोध कम हुआ है। भारत ने जून में चीन द्वारा बनायी जा रही सड़क को रोकने के लिए अपनी सेना भेजी थी। आपको बता दें कि बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय वांग यी ने कहा था कि भारत को भविष्य के लिए सबक सीखना चाहिए।