{"_id":"599fd0684f1c1b71328b45d2","slug":"china-says-nothing-will-stop-our-air-force-drills","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने किया दावा, एयरफोर्स ड्रिल करने से हमें कोई नहीं रोक सकता","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने किया दावा, एयरफोर्स ड्रिल करने से हमें कोई नहीं रोक सकता
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
चीनी एयरफोर्स
भारत के साथ तनातनी के बीच चीन ने ताइवान और जापान को धमकाया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किसी के हस्तक्षेप के बाद भी चीनी एयरफोर्स लॉन्ग रेंज एयर ड्रिल पर रोक नहीं लगाएगी। चीन ने एयरफोर्स ड्रिल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एयरफोर्स जल्द ही एक और एयरड्रिल का अभ्यास करेगी। हालांकि चीन को से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई कि यह एयरड्रिल कहा और कब की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन ने भी छोड़ दिया उत्तर कोरिया का साथ
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमें किन बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन चीनी एयरफोर्स एयरड्रिल को पूरा करेगी। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे साथ कौन उड़ान भरता है। चीन पहले की तरह ही अपनी उड़ान जारी रखेगा।
इससे पहले चीनी एयरफोर्स ने ताइवान के जिस क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी थी उसे वह अपना बताता है। इस महीने की शुरुआत में ताइवाइ की सेना ने कहा था कि चीनी सेना की कार्रवाई खतरे की घंटी है। चीनी एयरफोर्स ने तीन दिनों तक ताइवान की सीमा पर एयरड्रिल किया था। जिस क्षेत्र में चीन एयरफोर्स ड्रिल कर रही है वह जापान की सीमा से भी नजदीक है। इसलिए ये जापान के लिए भी चीन की चेतावनी है।