{"_id":"593a2cfd4f1c1b34539ca708","slug":"china-says-killing-of-chinese-nationals-in-pakistan-is-a-matter-of-grave-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में 2 चीनी नागरिकों की हत्या, चीन ने कहा- हम आतंकवाद के खिलाफ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
पाक में 2 चीनी नागरिकों की हत्या, चीन ने कहा- हम आतंकवाद के खिलाफ
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
चीन के दो नागरिकों के अपहरण के बाद उनकी हत्या को चीन ने चिंता का विषय बताया। मीडिया के अनुसार इस दोनों चीनी नागरिकों की हत्या आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनीइंग ने एक बयान में कहा कि हमने रिपोर्टों पर ध्यान दिया है और इस पर हम अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। हम पिछले दो दिनों से दो अपहृत बंधकों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चीन किसी भी तरह के आतंकवाद, नागरिकों के अपहरण और हिंसा का विरोध करता है।
चीन का बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान में दो चीनी नागरिकों की हत्या की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर से अगवा किए गए दो चीनी नागिरकों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 24 मई को क्वेटा के जिन्ना टाउन से दो चीनी नागरिकों के अपहरण के बाद उन्हें पहाड़ी जिले मस्तुंग में छिपाये जाने की सूचना थी, जिसके बाद लगातार उनकी तलाश पाकिस्तानी सेना कर रही थी।