फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China says killing of Chinese nationals in Pakistan is a matter of grave concern

पाक में 2 चीनी नागरिकों की हत्या, चीन ने कहा- हम आतंकवाद के खिलाफ

Fri, 09 Jun 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 09 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
China says killing of Chinese nationals in Pakistan is a matter of grave concern
डेमो पिक
चीन के दो नागरिकों के अपहरण के बाद उनकी हत्या को चीन ने चिंता का विषय बताया। मीडिया के अनुसार इस दोनों चीनी नागरिकों की हत्या आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने की है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनीइंग ने एक बयान में कहा कि हमने रिपोर्टों पर ध्यान दिया है और इस पर हम अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। हम पिछले दो दिनों से दो अपहृत बंधकों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन किसी भी तरह के आतंकवाद, नागरिकों के अपहरण और हिंसा का विरोध करता है। 

चीन का बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान में दो चीनी नागरिकों की हत्या की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर से अगवा किए गए दो चीनी नागिरकों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 24 मई को क्वेटा के जिन्ना टाउन से दो चीनी नागरिकों के अपहरण के बाद उन्हें पहाड़ी जिले मस्तुंग में छिपाये जाने की सूचना थी, जिसके बाद लगातार उनकी तलाश पाकिस्तानी सेना कर रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed