{"_id":"5944a09b4f1c1b1f4c8b482b","slug":"china-says-its-2-citizens-killed-in-pakistan-may-have-violated-local-customs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने माना पाकिस्तान में धार्मिक वजह से मारे गए उनके नागरिक","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने माना पाकिस्तान में धार्मिक वजह से मारे गए उनके नागरिक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शुक्रवार को पाकिस्तान में मारे गए अपने दो नागरिकों को लेकर अपना बयान जारी किया है। चीन ने कहा कि वह बलूचिस्तान में मारे गए अपने दो नागरिकों की मौत की जांच के लिए पाकिस्तान का सहयोग करेगा। चीन का यह बयान दक्षिण कोरिया के उस बयान के दो दिन बाद आया, जिसमें उसने इस बात से इनकार किया था कि बलूचिस्तान में मारे गए दोनों चीनी नागरिक किसी प्रकार से उससे जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
चीन का कहना है कि ली और मेंग की हत्या के कारणों का पता लगना अभी बाकि है। इससे पहले चीनी मीडिया ने पाकिस्तान में मारे गए दोनों नागरिकों की हत्या का आरोप कोरियाई पादरियों पर मढ़ा है। इसके अलावा चीनी मीडिया ने इस मुद्दे पर भारतीय मीडिया को भी निशाने पर लिया है। मामले में चीनी मीडिया ने भारतीय मीडिया और दक्षिणी मीडिया पर मामले को बढ़ा- चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया था और जमकर आलोचना की थी।
विज्ञापन
चीनी मीडिया का आरोप था कि मारे गए दोनों नागरिकों को कोरियाई पादरियों ने इस्लाम प्रभावित इलाके में ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए भेजा था। धर्म का प्रचार करने के नाम पर उन्हें गुमराह किया गया था। चीनी मीडिया ने दोनों नागरिकों की हत्या का दोषी दक्षिण कोरियाई पादरियों को ठहराया है।
विज्ञापन
बताते चले कि पाकिस्तान सरकार ने मारे गए दोनों चीनी नागरिकों की पहचान ली झिंगयांग (24) और मेंग लसी (26) के रूप में की थी, जिनका मई के अंत में अपहरण कर लिया गया था। ली और मेंग ने बिजनेस वीजा पर पाकिस्तान में आए थे।