{"_id":"5b86c48f42c792463724f721","slug":"china-said-we-are-not-planning-for-military-base-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में नहीं बना रहे सैन्य अड्डा, ये सफेद झूठ: चीन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अफगानिस्तान में नहीं बना रहे सैन्य अड्डा, ये सफेद झूठ: चीन
एजेंसी, बीजिंग
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
चीन ने अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने को लेकर जारी हालिया मीडिया रिपोर्टों का बुधवार को खंडन किया। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाकर उसे एक संकरे कॉरिडोर से अपने झिनजियांग प्रांत से जोड़ेगा, जिससे उइगर आतंकियों की घुसपैठ रुक सकेगी।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, हमारे विभिन्न विभागों द्वारा जांच के बाद यह पाया गया है कि यह रिपोर्ट सत्य नहीं हैं। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या चीन अफगानिस्तान को सैन्य अड्डा स्थापित करने को वित्तीय मदद दे रहा है, हुआ ने कहा कि अगर सैन्य अड्डा स्थापित करने की बात ही असत्य है तो यह बात भी सत्य नहीं हो सकती।
विज्ञापन
इससे पहले चीनी सेना ने भी जनवरी में इस तरह की रिपोर्ट खारिज की थी। हांगकांग स्थित साउथ चाईना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन ने वाखन गलियारे में अफगान सैनिकों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का भी निर्माण शुरू कर दिया है और इस परियोजना के लिए बीजिंग पूरी तरह से आर्थिक मदद दे रहा है। हालांकि चीन ने रिपोर्ट के इस दावे को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन