फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China said on Chabahar, we expect peace and stability

चाबहार पर चीन ने साधी चुप्पी, कहा- शांति और स्थिरता की करते हैं उम्मीद

Mon, 04 Dec 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
China said on Chabahar, we expect peace and stability
chabahar-port

चीन ने सोमवार को रणनीतिक महत्व के चाबहार बंदरगाह के पहले फेज के शुरू होने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देगा। भारतीय मदद से बने इस बंदरगाह से संबंधित प्रश्न कि चीन इस परियोजना पर क्या विचार रखता है, पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: राहुल vs औरंगजेब राज: मणिशंकर अय्यर के बयान पर यूं सियासी दांव खेल गए पीएम मोदी
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘बंदरगाह (चाबहार) को लेकर मैं आपको एक सैद्धांतिक जवाब देना चाहता हूं। हम क्षेत्रीय देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास का स्वागत करते हैं और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बल देते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लंदन कोर्ट के बाहर माल्या ने दी सफाई, कहा- मुझ पर लगे आरोप गलत और निराधार

शुआंग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह सहयोग क्षेत्री शांति और स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल होगा। गौरतलब है कि चाबहार बंदरगाह पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से मात्र 140 किमी की दूरी पर है। ग्वादर का निर्माण चीन ने किया है। इसलिए चाबहार को चीन के लिए भारतीय जवाब माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed