फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China Revealed Its Stealth Fighter Jet, Prompting Big Reaction By Russia

चीन के इस लड़ाकू विमान ने उड़ाई रूस की नींद

Mon, 02 Jan 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
China Revealed Its Stealth Fighter Jet, Prompting Big Reaction By Russia
- फोटो : Getty images

चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत में इजाफा कर रहा है। अब ड्रैगन की एयर फोर्स में रूस में बने 4 सुखोई सु-35 लड़ाकू शामिल हो गए है। रूस ने 2 साल की देरी के बाद चीन को ये विमान डिलिवर किए हैं। लेकिन चीन ने इस डिलिवरी पर भी कूटनीतिक वार कर दिया है। पीपल्स लिबरेश आर्मी के एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चीन में निर्मित जे-20 लड़ाकू विमान को देखते हुए रूस डर रहा है कि कहीं उसके सुखोई सु-35 की वैल्यू एविएशन मार्केट में कम न हो जाए। 

विज्ञापन


सुखोई सु-35, रूस के ही बनाए सुखोई सु-30 का एडवांस्ड वर्जन है। ये विमान भारत के पास भी हैं। 

कहा जा रहा है कि जबसे चीन ने जुहाई एयरशो में अपने जे-20 का प्रदर्शन किया, तब से सु-35 की डिलिवरी तेजी आगे बढ़ी। हालांकी रूस ने चीन को यह विमान 2 साल की देरी के बाद दिया है। कुछ जानकार इसे चीन और रूस के बेहतर होते संबंधों की बानगी भी करार दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या हैं जे-20 की खासियतें?

China Revealed Its Stealth Fighter Jet, Prompting Big Reaction By Russia

ये छोटी और बड़ी दूरी वाली हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस होगा। 1300 मील प्रति घंटे की रफ्तार से यह विमान उड़ान भर सकता है।

जे-20 को अमेरिका के एफ-22 रेप्टर और एफ-35 ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर से समकक्ष बताया जा रहा है।

बता दें कि अमेरिकी एफ-35 दुनिया के सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में से एक है।

चीन का चेंगदू जे-20 अमेरिकी एफ-35 के मुकाबले सस्ता है, इसलिए चीन इस विमान के किफायती वाले पहलू पर इतराता रहा है। वैसी ही प्रतिक्रिया अब रूस के साथ देखने मिल रही है। चीन को लगता है कि उसका किफायती विमान दूसरे देश खूब खरीदेंगे।

'सुखोई सु-35 आखिरी डिलिवरी, रुस से अब विमान नहीं खरीदेगा चीन'

China Revealed Its Stealth Fighter Jet, Prompting Big Reaction By Russia

चीन लगातार अपनी वायु सेना में नए लड़ाकू विमानों को शामिल कर बेड़े का ताकत बढ़ा रहा है। इसमें जे-20 के साथ जे-15 भी शामिल है, जिन्हें चीन के विमानवाहक पोत लायनिंग से ऑपरेट किया जा सकता है। लायनिंग ने हाल में दक्षिण चीन सागर में सेना की फायर ड्रिल को अंजाम दिया था।

चीन का दूसरा सबसे घातक लड़ाकू विमान कहा जा रहा जे-20 हालांकि अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। अभी यह निर्माण के दौर से गुजर रहा है। चीन के सैन्य अधिकारी ने यह भी कहा कि कोई भी देश तभी खुद पर निर्भर कर सकता है जब वह खुद पर विश्वास करे। इसलिए ये माना जा सकता है कि चीन ने रूस से सु-35 के रूप में आखिरी लड़ाकू विमान लिया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक चीन मे भले ही नए लड़ाकू विमान बनाए हैं, लेकिन विमान के इंजन के लिए उसे रूस पर निर्भर करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed