फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China returns seized US underwater drone

चीन ने जब्त किया समुद्री ड्रोन अमेरिका को लौटाया

Wed, 21 Dec 2016 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
China returns seized US underwater drone
अमेरिकी ड्रोन
 चीन ने पानी के नीचे चलने वाला ड्रोन मंगलवार को अमेरिका को लौटा दिया, जो उसने विवादित दक्षिण चीन सागर से जब्त किया था। इस घटना के कारण अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के बीच बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन


चीन के मंत्रालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि चीनी और अमेरिकी पक्षों में मित्रवत चर्चा के बाद अमेरिकी समुद्री ड्रोन को लौटाने का काम 20 दिसंबर को दोपहर बाद दक्षिण चीन सागर के संबंधित जल क्षेत्र में आसानी से पूरा कर लिया गया। बयान में इस सुपुर्दगी के बारे में ब्योरा नहीं दिया गया है। दक्षिण चीन सागर में एक अमेरिकी सर्वेक्षण वाहन द्वारा परिचालित ड्रोन को चीन की नौसेना के एक पोत ने जब्त कर लिया था। इसने अमेरिकी पोत से आग्रह के बावजूद इसे लौटाने से मना कर दिया था। शुरू में चीनी सेना ने कहा था कि ड्रोन संबंधी घटना से उचित तरीके से निपटा जाएगा, लेकिन ट्रंप के ट्वीट के बाद कहा कि इसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

चीन ने ड्रोन चुराए जाने के ट्रंप के आरोप को नकारा

China returns seized US underwater drone
Trump
 ट्रंप ने ट्वीट किया था कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से अमेरिकी नौसेना के एक अनुसंधान ड्रोन को चुरा लिया है। इसे पानी से निकालकर एक अभूतपूर्व कदम के तहत चीन ले जाया गया है। अगले दिन उन्होंने फिर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि हमें चीन को बता देना चाहिए कि उनके द्वारा चुराया गया ड्रोन हमें वापस नहीं चाहिए। इसे वे ही रख लें। चीन ने ड्रोन को चुराए जाने के ट्रंप के आरोप को खारिज किया था और कहा था कि इसे इसलिए जब्त किया गया ताकि विवादित दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौवहन को नुकसान न पहुंचे। बीजिंग का दावा है कि अमेरिका चीनी तट पर जासूसी कर रहा है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने सोमवार को मीडिया से कहा था कि सबसे पहले तो बात यह है कि हम चोरी शब्द पसंद नहीं करते। यह सही भी नहीं है। उन्होंने अमेरिका के इन आरोपों को भी खारिज किया कि चीनी नौसेना के पोत ने ड्रोन को नियंत्रित कर रहे अमेरिकी सर्वेक्षण पोत यूएसएनएस बाउडिच से बार-बार संदेश मिलने के बावजूद ड्रोन को उठा लिया और इसे वहां से ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed