फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China refuses media reports related to tripartite talks from India and Russia

भारत और रूस से त्रिपक्षीय बातचीत का प्रस्ताव ठुकराने से चीन का इंकार

Fri, 14 Apr 2017 03:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 14 Apr 2017 03:28 AM IST
विज्ञापन
China refuses media reports related to tripartite talks from India and Russia

चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत एवं रूस के साथ सहयोग के मामले में उसका रुख स्पष्ट है। साथ ही उसने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए बीजिंग ने चीन, भारत एवं रूस के बीच त्रिपक्षीय बातचीत के लिए मॉॅस्को की ओर से दिए गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


चीनी के रक्षा मंत्रालय ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘रक्षा क्षेत्र में चीन-रूस-भारत सहयोग को लेकर चीन का रुख स्पष्ट है और वह तीनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के नेताओं की बैठक पर सभी पक्षों के साथ संवाद कायम रखने का इच्छुक है।’
विज्ञापन


चीन के रक्षा मंत्रालय से उन खबरों के बारे में पूछा गया था, जिनमें कहा गया था कि बीजिंग ने पाकिस्तान की संवेदनशीलता और दलाईलामा को अरुणाचल प्रदेश जाने की अनुमति देने के नई दिल्ली के फैसले को ध्यान में रखते हुए चीन, भारत एवं रूस के बीच त्रिपक्षीय बातचीत के लिए मॉॅस्को की ओर से दिए गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल होती है तीनों देशों की बैठक

China refuses media reports related to tripartite talks from India and Russia

बहरहाल, चीन की आधिकारिक मीडिया ने चीन और भारत के बीच के परस्पर अविश्वास को देखते हुए रणनीतिक त्रिपक्षीय सहयोग की बात को वास्तविकता से परे करार दिया है। तीनों देशों की बात की जाए तो पहले से ही एक व्यवस्था है जिसे आरआईसी (रूस, भारत, चीन) नाम दिया गया है।

आरआईसी के तहत तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हर साल होती है। सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक लेख में कहा गया है, ‘चीन ने इस विषय पर भारत को सीधा संदेश नहीं दिया है। परंतु सवाल यह है कि क्या तीनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग का कोई समूह बनाने के लिए यह उपयुक्त समय है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed