फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china president xi jinping is ready to host Pm modi 

चीन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ड्रैगन बोला- ऐसा स्वागत करेंगे कि भारत चौंक जाएगा

Fri, 27 Apr 2018 12:15 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Fri, 27 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
china president xi jinping is ready to host Pm modi 
- फोटो : pti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर चीन के वुहान शहर पहुंच गए हैं। चीन ने दावा किया है कि वह प्रधानमंत्री का ऐसा स्वागत करेंगे की भारत चौंक जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन




वहीं यह पहली बाहर होगा जब शी जिनपिंग किसी राष्ट्राध्यक्ष के लिए दो दिन तक राजधानी बीजिंग से बाहर रहेंगे। इससे पहले केवल बहुपक्षीय सम्मेलनों में हिस्सा लेने जिनपिंग बीजिंग से बाहर गए हैं। यह पहली द्विपक्षीय वार्ता है जो बीजिंग से बाहर होगी। इस मुलाकात पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, जिनपिंग का मोदी के स्वागत के लिए बीजिंग से बाहर जाना अपने आप इस यात्रा के महत्व के बारे में बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का ऐसा स्वागत होगा कि भारत चौंक जाएगा
चीन के उप विदेश मंत्री कांग जुआनयू ने कहा है कि चीन अपने स्वागत से भारत को चौंका देगा। मोदी का शानदार रेड कार्पेट स्वागत होगा। कांग के मुताबिक वुहान शहर के अनौपचारिक माहौल को इसलिए चुना गया है ताकि दो दोस्तों के बीच दिल से दिल की बात हो सके। 

पूरे दो दिन मोदी के साथ रहेंगे
जिनपिंग इस यात्रा के दौरान दो दिन मोदी के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह खुद ही मोदी का स्वागत भी करेंगे।

मोदी ने जिनपिंग को झुलाया था झूला
सितंबर, 2014 में शी जिनपिंग की भारत यात्रा के समय मोदी उन्हें अपने गृह नगर अहमदाबाद ले गए थे। तीन दिन की यात्रा के दौरान वह महात्मा गांधी के विश्व प्रसिद्ध साबरमती आश्रम गए। जहां जिनपिंग ने चरखा चलाया तो साबरमती रिवर फ्रंट पर मोदी ने उन्हें अपने हाथों से झूला भी झुला दिया था। जिनपिंग इस सम्मान को भूले नहीं होंगे। 


वुहान का चुनाव क्यों
शीर्ष नेताओं की अनौपचारिक वार्ता के लिए वुहान के चुनाव के पीछे कई वजहें हैं। यांगत्सी नदी के किनारे बसा मध्य चीन का यह शहर अपनी झीलों और पार्कों के लिए मशहूर है और अनौपचारिक वार्ता के लिए माकूल माहौल मुहैया कराएगा। इसके अलावा, चीन के महान नेता माओ त्से तुंग इसी शहर में झील के किनारे बने अपने भव्य आवास में विदेशी नेताओं से मिला करते थे।

चीनी अधिकारियों के अनुसार इसकी बड़ी वजह यह है कि मोदी अपनी पिछली यात्राओं में चीन के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के शहरों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन कभी उन्होंने मध्य चीन के किसी शहर को नहीं देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed