फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China prepares its new fighter aircraft during the Rafale dispute in India

भारत में राफेल विवाद के दौरान चीन ने तैयार कर लिया अपना नया लड़ाकू विमान, आज भरी पहली उड़ान

Sat, 29 Sep 2018 05:01 PM IST
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Updated Sat, 29 Sep 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
China prepares its new fighter aircraft during the Rafale dispute in India

चीन ने निर्यात करने के लिए स्वदेश में बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान विकसित किया है। इस विमान ने पहली बार उड़ान भरी। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी। दैनिक चाइना डेली ने शनिवार को खबर दी है कि सरकारी ‘‘एविएशन इंडस्ट्री कोर ऑफ चाइना’’ (एवीआईसी) ने बहु भूमिका वाला एफटीसी-2000जी लड़ाकू विमान विकसित किया है। इस जंगी जहाज ने शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम गुइझोऊ प्रांत में पहली बार उड़ान भरी।

विज्ञापन


खबर में बताया गया है कि एफटीसी-2000जी विमान करीब 16 मिनट तक उड़ता रहा। इस मौके पर आयोजित समारोह में एवीआईसी के अधिकारी, कई राष्ट्रों के सैन्य अफसरों, विभिन्न देशों के राजदूतों समेत 1000 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। चीन ने हाल के वर्षों में विभिन्न प्रकार के कई लड़ाकू विमान विकसित किए हैं। इसने पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर विमान का भी उत्पादन किया है।
विज्ञापन


बहरहाल, चीन विमानों के लिए अभी इंजन विकसित नहीं कर पाया है और वह अधिकतर इंजनों का रूस से आयात करता है। एवीआईसी के मुताबिक, विमान का मुख्य काम हवा से जमीन पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाना है। कंपनी के मुताबिक, यह विमान एक बार उड़ान भरने पर तीन घंटे तक हवा में रह सकता है और तीन टन तक मिसाइलें, रॉकेट या बम ले जा सकता है। यह हवा से जमीन पर मार करने वाली हथियार प्रणाली से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed