{"_id":"5c813bfebdec22141b2b446f","slug":"china-praises-pakistan-for-handling-of-tense-situation-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का पाक प्रेम फिर आया सामने, भारत के साथ तनाव में संयम बरतने पर की तारीफ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन का पाक प्रेम फिर आया सामने, भारत के साथ तनाव में संयम बरतने पर की तारीफ
Thu, 07 Mar 2019 09:12 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 07 Mar 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव में संयम बरतने के लिए अपने मित्र पाकिस्तान के तारीफ की है। भारत और पाकिस्तान के बीच इसी तनाव को कम करने के मकसद से चीन ने बुधवार को अपने उप विदेश मंत्री कांग झांगयू को इस्लामाबाद भेजा था।
विज्ञापन
चीनी उप विदेश मंत्री झांगयू ने पाकिस्तान दौरे पर प्रधानमंत्री इमरान खान, आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के अलावा विदेश सचिव तहमीना जांजुआ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं से भारत के साथ जारी तनाव पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही झांगयू ने भारत-पाक तनाव में पाकिस्तान की ओर से संयम बरतने पर जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पाकिस्तान ने तनाव की इस घड़ी में सहयोग के लिए चीन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए चीन ने सक्रिय भूमिका निभाई है। हम दोनों देशों से वार्ता के जरिये हल निकालने और किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई से बचने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन रणनीतिक साझेदार हैं।
विज्ञापन