फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China plans to introduce "baby bonus" scheme

दूसरा बच्चा पैदा करने पर चीन देगा बोनस

Wed, 01 Mar 2017 03:42 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Wed, 01 Mar 2017 03:42 AM IST
विज्ञापन
China plans to introduce "baby bonus" scheme
सांकेतिक चित्र
दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन दूसरे बच्चे के लिए दंपतियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से ‘बेबी बोनस स्कीम’ लांच करने की योजना में है। इसके तहत दूसरे बच्चे के जन्म पर दंपतियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि चीन में दंपति आर्थिक दिक्कतों को चलते एक से ज्यादा बच्चा नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन


चाइना डेली ने बताया कि नेशनल हेल्थ एंड फेमिली प्लानिंग कमीशन के उप मंत्री वांग पेईयन ने एक सामाजिक कल्याण कांफ्रेंस में इस बाबत योजना शुरू करने की बात कही है। इससे पहले पिछले साल चीन ने चार दशक पुरानी विवादित ‘वन चाइल्ड’ (एक बच्चा) की पॉलिसी में ढील दी थी, जिसके बाद से चीनी दंपतियों को दो बच्चे पैदा करने का अधिकार मिल गया था। 
विज्ञापन

जनसांख्यिकीय संकट से निपटने के लिए यह कदम उठाया

China plans to introduce "baby bonus" scheme

चीन ने मंडराते जनसांख्यिकीय संकट से निपटने के लिए यह कदम उठाया था। इसके चलते 2016 में एक करोड़ 78 लाख बच्चों ने जन्म लिया, जो 2015 के मुकाबले 13 लाख ज्यादा है। यह चीन में पिछले 20 साल में जन्म दर में सबसे ज्यादा सालाना वृद्धि रही। 

वांग ने कहा कि यह पूरी तरह से उम्मीदों के अनुरूप है, लेकिन अब भी कुछ बाधाएं हैं, जिनको दूर किया जाना जरूरी है। चीन में दो बच्चे पैदा करने का अधिकार होने के बावजूद आर्थिक कारणों की वजह से इस फैसले को पूरी तरह से जमीन में नहीं उतारा जा सका है। फिलहाल चीन में 1.35 अरब की जनसंख्या है। जापान में भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आर्थिक मदद दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed