{"_id":"59bc74034f1c1bac688b4ca4","slug":"china-performs-unmanned-helicopter-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने मानव रहित हेलीकॉप्टर का किया प्रदर्शन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने मानव रहित हेलीकॉप्टर का किया प्रदर्शन
एजेंसी, बीजिंग
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
Chinese Helicopter AV 500 W
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने अपने सैन्य ड्रोनों की विदेश में खरीद बढ़ाने की कोशिश के तहत अपने पहले मानवरहित लड़ाकू हेलीकॉप्टर एवी500डब्ल्यू का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विदेशी खरीदारों के लिए पूर्वोत्तर तियानजिन सिटी में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें हेलीकॉप्टर एवी500डब्ल्यू का प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- देश के दुश्मन भारत की मजबूत सैन्य शक्ति के आगे बौनेः आर्मी चीफ बिपिन रावत
विज्ञापन
सरकारी विमान निर्माता एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प्स ऑफ चाइना (एवीआईसी) ने इस जासूसी सह लड़ाकू हेलीकॉप्टर का चौथे ‘चाइना हेलीकॉप्टर एक्सपो’ में प्रदर्शन किया। सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने बताया कि 7.2 मीटर लंबे इस हेलीकॉप्टर को जियांगशी प्रांत के जिंगदेजेन में एवीआईसी हेलीकॉप्टर अनुसंधान और विकास संस्थान में विकसित और निर्मित किया गया है।
ये भी पढ़ें- भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से चिढ़ा चीन, कहा- गठबंधन की बजाय साझेदारी के लिए करें काम
यह 450 किलोग्राम के अधिकतम वजन के साथ उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम गति 170 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 4000 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इस हेलीकॉप्टर में 120 किलोग्राम वजन के हथियार और उपकरण ढोने की क्षमता है।