{"_id":"59bfbe2b4f1c1bb5688b53e6","slug":"china-opens-dual-use-highway-to-nepal-via-tibet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने तिब्बत से होकर नेपाल जाने वाला राजमार्ग खोला, भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने तिब्बत से होकर नेपाल जाने वाला राजमार्ग खोला, भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने तिब्बत से हो कर नेपाल सीमा तक जाने वाला एक रणनीतिक राजमार्ग खोल दिया है जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, इस कदम के बारे में चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बीजिंग दक्षिण एशिया में प्रवेश करने में सक्षम होगा।
तिब्बत में शिगेज एयरपोर्ट और शिगेज शहर के मध्य 40.4 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को लोगों के लिए खोल दिया गया।
इस राजमार्ग का छोटा भाग इसे नेपाल सीमा से जोड़ता है। यह राजमार्ग नागरिक और सैन्य उद्देश्य से इस्तेमाल होने वाले एयरपोर्ट और तिब्बत के दूसरे सबसे बड़े शहर के बीच दूरी को आधा घंटा कम करेगा।
सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि इससे चीन दक्षिण एशिया में व्यापार और रक्षा के संदर्भ में अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा।
विज्ञापन
भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया तक सड़क या रेल संपर्क का कोई भी विस्तार भारत, भूटान और बांग्लादेश से हो कर जाएगा। चीनी अधिकारियों ने पहले कहा है कि परियोजनाएं व्यवहारिक हैं और अगर नई दिल्ली साथ दे तो भारत तथा चीन के लिए एक व्यापार गलियारा बन सकता है।