{"_id":"597822174f1c1bd0298b4952","slug":"china-opened-the-first-cinema-on-woody-island-shown-for-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने वूडी द्वीप पर खोला पहला सिनेमाघर, सैनिकों सहित 200 नागरिकों को मुफ्त में दिखाई गई फिल्म","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने वूडी द्वीप पर खोला पहला सिनेमाघर, सैनिकों सहित 200 नागरिकों को मुफ्त में दिखाई गई फिल्म
BBC
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
वूडी द्वीप
- फोटो : Dan News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने साउथ चाइना सी के विवादित द्वीप पर पहला सिनेमाघर खोल दिया है। वूडी द्वीप पर इस सिनेमाघर को चीन ने बड़े जतन से बनाया है। वूडी, साउथ चाइना सी का सर्वाधिक विवादित द्वीप है। चीन ने यहां अपनी एक सैन्य छावनी बना रखी है जहां लगभग 2000 लोग रहते हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस सिनेमाघर का नाम सांशा यिनलोंग रखा गया है जहां बीते हफ्ते 200 नागरिकों और सैनिकों को 'द इटरनिटी ऑफ जियाओ युलु' फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
एजेंसी के मुताबिक, इस सिनेमाघर में हर दिन कम से कम एक फिल्म दिखाई जाएगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, बाकी द्वीपों पर भी पोर्टेबल डिजिटल प्रोजेक्टर की मदद से मुफ्त फिल्म दिखाने की योजना है। चाइना ग्लोबल टीवी नेटवर्क का कहना है कि विवादित द्वीपों पर सामुदायिक सेवाओं के तौर पर सिनेमा की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
विवादित द्वीप पर चीन की नई पहल वियतनाम और ताइवान को पसंद नहीं आएगी क्योंकि ये दोनों भी इस इलाके पर अपना दावा करते हैं। चीन ने यहां पिछले साल ही एक सार्वजनिक पुस्तकालय खोला था। चीन यहां एक स्टेडियम पहले ही बना चुका है।
विज्ञापन