फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China once again hints at blocking a UN ban on Pakistan-based JeM leader Masood Azhar

मसूद अजहर पर बैन की राह में चीन ने फिर लगाया अड़ंगा!

Tue, 20 Jun 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 20 Jun 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
China once again hints at blocking a UN ban on Pakistan-based JeM leader Masood Azhar

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की भारत की कोशिशों पर एक बार फिर चीन ने अड़ंगा लगाया है। चीन ने संकेत दिया है कि वो मौलाना मसूद अजहर पर बैन लगाने के पक्ष में नहीं है। चीन के विदेश मंत्री गेंग सुआंग से जब मीडिया ने मसूद अजहर पर सवाल पूछा तो उन्होंने अपरोक्ष रूप से कहा कि वे इसके पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनसे इस बारे में कई बार बात की जा चुकी है और वे मानते हैं कि उनकी निष्पक्षता, व्यावसायिकता और न्याय के सिद्धांतों को बरकरार रखा जाएगा। इससे पहले भी भारत ने कई बार चीन पर इस मामले में दबाव बनाने की कोशिश की है, लेकिन वे कोशिश नाकाम दिख रही है। दरअसल, भारत अब चीन पर मल्टी-लेटरल फोरम के जरिए दबाव बनाना चाहता है। बता दें कि भारत जब भी अजहर पर यूएन के बैन की बात रखता है, चीन उसे नकार देता है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक भारत ने कहा था कि इससे पहले 18 मई को हुई ब्रिक्स मीटिंग में चीन ने अजहर पर बैन के प्रस्ताव का विरोध किया था। दरअसल, भारत, अजहर को यूएन की
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकलिस्ट में शामिल करना चाहता है, ताकि विदेश यात्राओं समेत प्रॉपर्टी को जब्त करते हुए उस पर शिकंजा कसा जा सके।

भारत की ओर से अमेरिका ने पिछले साल अजहर के यूएन के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में लाने की बात उठाई थी, लेकिन वीटो पावर की मदद से चीन ने उस प्रस्ताव को वहीं दबा दिया। ये प्रस्वात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार की ओर से यून में लाया गया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद ये ठंडे बस्ते में चला गया है। बता दें कि पिछले साल पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के पीछे कथित तौर पर अजहर ही जिम्मेदार है और भारत उसकी लंबे समय से गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed