{"_id":"5948e6094f1c1b0b458b4b0e","slug":"china-once-again-hints-at-blocking-a-un-ban-on-pakistan-based-jem-leader-masood-azhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूद अजहर पर बैन की राह में चीन ने फिर लगाया अड़ंगा!","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
मसूद अजहर पर बैन की राह में चीन ने फिर लगाया अड़ंगा!
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की भारत की कोशिशों पर एक बार फिर चीन ने अड़ंगा लगाया है। चीन ने संकेत दिया है कि वो मौलाना मसूद अजहर पर बैन लगाने के पक्ष में नहीं है। चीन के विदेश मंत्री गेंग सुआंग से जब मीडिया ने मसूद अजहर पर सवाल पूछा तो उन्होंने अपरोक्ष रूप से कहा कि वे इसके पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनसे इस बारे में कई बार बात की जा चुकी है और वे मानते हैं कि उनकी निष्पक्षता, व्यावसायिकता और न्याय के सिद्धांतों को बरकरार रखा जाएगा। इससे पहले भी भारत ने कई बार चीन पर इस मामले में दबाव बनाने की कोशिश की है, लेकिन वे कोशिश नाकाम दिख रही है। दरअसल, भारत अब चीन पर मल्टी-लेटरल फोरम के जरिए दबाव बनाना चाहता है। बता दें कि भारत जब भी अजहर पर यूएन के बैन की बात रखता है, चीन उसे नकार देता है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक भारत ने कहा था कि इससे पहले 18 मई को हुई ब्रिक्स मीटिंग में चीन ने अजहर पर बैन के प्रस्ताव का विरोध किया था। दरअसल, भारत, अजहर को यूएन की
विज्ञापन
ब्लैकलिस्ट में शामिल करना चाहता है, ताकि विदेश यात्राओं समेत प्रॉपर्टी को जब्त करते हुए उस पर शिकंजा कसा जा सके।
भारत की ओर से अमेरिका ने पिछले साल अजहर के यूएन के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में लाने की बात उठाई थी, लेकिन वीटो पावर की मदद से चीन ने उस प्रस्ताव को वहीं दबा दिया। ये प्रस्वात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार की ओर से यून में लाया गया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद ये ठंडे बस्ते में चला गया है। बता दें कि पिछले साल पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के पीछे कथित तौर पर अजहर ही जिम्मेदार है और भारत उसकी लंबे समय से गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।