{"_id":"57ecf1e14f1c1bdc76573a3f","slug":"china-on-way-of-damage-control","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PoK में भारतीय सैन्य कार्रवाई के बाद चीन ने साधा पाक से संपर्क ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
PoK में भारतीय सैन्य कार्रवाई के बाद चीन ने साधा पाक से संपर्क
एजेंसी, बीजिंग
Updated Thu, 29 Sep 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के संपर्क में है। चीन ने दोनों देशों से कहा है कि वे अपने मतभेदों को सुलझाने को सही कदम उठाएं और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता जेंग हुआंग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और पाकिस्तान के जारी तनाव को देखते हुए चीन दोनों देशों से विभिन्न स्तरों पर संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत व पाकिस्तान आपसी संपर्क को बढ़ाएंगे और अपने मतभेदों को सही तरीके से सुलझा लेंगे। साथ ही वे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे। उनसे पूछा गया था कि क्या भारत और चीन के बीच इस सप्ताह के आरंभ में हुए आतंकवाद विरोधी संवाद में उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव का मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
हुआंग ने कहा कि चीन दोनों देशों से विभिन्न स्तरों पर लगातार संपर्क में है
फाइल फोटो
- फोटो : twitter
यह पूछे जाने पर कि चीन भारत और पाकिस्तान से किस स्तर पर संपर्क बनाए हुए है। हुआंग ने कहा कि चीन दोनों देशों से विभिन्न स्तरों पर लगातार संपर्क में है।
कहा कि चीन का दोनों पड़ोसियों भारत और पाकिस्तान से दोस्ताना संबंध है और हमें उम्मीद है कि दोनों देश मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे। साथ ही वे विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।
कहा कि चीन का दोनों पड़ोसियों भारत और पाकिस्तान से दोस्ताना संबंध है और हमें उम्मीद है कि दोनों देश मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे। साथ ही वे विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।