{"_id":"c99275042720472a39f1466fb19c250e","slug":"china-needs-long-range-strategic-bomber-to-strike-adversaries-farther-away-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर चीन को क्यों चाहिए लम्बी दूरी के बमवर्षक विमान!","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
आखिर चीन को क्यों चाहिए लम्बी दूरी के बमवर्षक विमान!
Updated Tue, 07 Jul 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की सरकारी मीडिया ने रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि युद्ध की स्थिति में अपने दूरदराज की सीमाओं की विरोधियों से रक्षा करने के लिए चीन को एक लंबी दूरी की सामरिक बमवर्षक विमान को विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
बीजिंग लगातार तेजी से अपनी नौसैनिक शक्ति का विस्तार कर रही है। इसके लिए वह अपने रक्षा खर्च में लगातार दोहरे अंकों में बढ़ोतरी कर रही है। अपने जल सीमाओं को सुरक्षित करने के इरादे से चीन ने अपना पहला विमान वाहक पोत भी समुद्र में उतारा है। लेकिन हाल में हुए एक सैन्य बैठक में देश की वायु सेना को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी की प्रशांत महासागर के दूरदराज इलाको में बमबारी के लिए सेना को एक लम्बी दूरी के सामरिक बमवर्षक विमान की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अमेरिका को टक्कर देने की तैयारी
चीनी रणनीतिकारों के अनुसार उन्हें सबसे पहले जापान से ताइवान तक की सीमा पर खुद को मजबूत करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जापान के ओकिनावा द्वीप पर कई अमेरिकी सैन्य ठिकानें भी है।
इसके बाद उन्हें प्रशांत महासागर में स्थित मरियानाज, दी कोरोलिन्स और गुआम द्वीपों तक अपनी पहुंच बनानी होगी। तीसरे द्वीप श्रृंखला के रूप में हवाई द्वीप का भी नाम शामिल किया गया है।
चीनी सेना के मुताबिक उन्हें एक ऐसे लम्बी दूरी के सामरिक बमवर्षक विमान की आवश्यकता है जो 10 टन से ज्यादा आयुध ले जाने में सक्षम हो। साथ ही वह कम से कम 8 हजार किमी की यात्रा बिना रिफ्यूलिंग के करने में सक्षम हो।