फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china mining operation in arunchala pradesh border says report

चीन का 'ऑपरेशन गोल्ड', अरुणाचल सीमा पर शुरू की खुदाई, फिर बढ़ सकता है तनाव

Mon, 21 May 2018 05:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 05:11 AM IST
विज्ञापन
china mining operation in arunchala pradesh border says report

अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा पर अपने इलाके में चीन ने व्यापक पैमाने पर सोना, चांदी और अन्य कीमतों खनिजों के खनन का काम शुरू किया है। इनकी कीमत करीब 60 अरब डॉलर आंकी गई है। चीन की इस हरकत से एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सीमा से लगते चीन के लुंझ काउंटी में खनन का काम चल रहा है। चीन अरुणाचल को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर अपना दावा जताता रहा है। ऐसे में सीमा से सटे इस इलाके में खनन के काम से दोकलम के बाद फिर से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
विज्ञापन


समाचार पत्र की रिपोर्ट में खनन काम को चीन द्वारा अरुणाचल को अपने नियंत्रण में लेने की रणनीति के तौर पर दिखाया गया है। इसके मुताबिक, खनन काम से अवगत लोगों का मानना है कि यह बीजिंग की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिससे वह दक्षिण तिब्बत क्षेत्र पर अपना दावा पुख्ता कर सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के दूसरा दक्षिण चीन सागर बनने का खतरा
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों पर चीन का दावा जताने की कोशिश और तीव्र निर्माण गतिविधियों के चलते यह इलाका दूसरा दक्षिण चीन सागर बन सकता है। हाल ही में चीन के भूवैज्ञानिक और सामरिक मामलों के विशेषज्ञों ने इलाके का दौरा किया था।

 

दोकलम के बाद तनाव घटाने की हुई पहल

china mining operation in arunchala pradesh border says report

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपंग के बीच हाल ही में हुई अनौपचारिक बैठक के कुछ हफ्तों बाद ही यह रिपोर्ट आई है। दोनों नेताओं की मुलाकात को दोकलम में सैन्य गतिरोध से उत्पन्न तनाव को घटाने की पहल बताया गया था। यहां पर 73 दिनों तक दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के सामने डटी रही थीं। इससे दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे।  

जिनपिंग ने दोहराया था दावा
पिछले साल दोकलम के दो महीने बाद अक्तूबर में लुंझ सुर्खियों में आया था। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लुंझ काउंटी के एक परिवार के पत्र का जवाब देते हुए इस इलाके पर बीजिंग का दावा दोहराया था। यह परिवार चीन के सबसे छोटे कस्बे युमई में रहता है। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश की सीमा के काफी करीब स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed