फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china military base in djibouti, why india need to worry about it

भारत को घेरने के लिए चीन ने अफ्रीका में बनाया सैन्य ठिकाना

Thu, 13 Jul 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
china military base in djibouti, why india need to worry about it
- फोटो : AP

चीन वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ता जा रहा है। चीनी सेना ने अफ्रीका के जिबूती में अपना पहला विदेशी सैन्य ठिकाना बना लिया है। इससे पहले अमेरिका, जापान और फ्रांस भी इस हिस्से में अपना सैनिक अड्डा बना चुके हैं। चीनी मीडिया के अनुसार मंगलवार को चीनी सेना जिबूती पहुंच चुकी है। चीन का कहना है कि यह कदम शांति बनाएं रखने के लिए उठाया गया है, लेकिन भारत के लिए यह कुछ और ही इशारा करता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन हमेशा से पड़ोसी देशों के लिए मुसीबत बना रहा है। ऐसे में जिबूती में ड्रैगन का सैन्य ठिकाना भारत समेत बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका के लिए भी मुसीबत बन सकता है। बीते दिनों चीन ने हिंद महासागर में भी अपनी हरकते बढ़ा दी है, हालांकि भारत चीन की हर हरकत पर नजर रखे हुए है। पिछले दो महीनों में चीन ने हिंद महासागर में दो दर्जन से ज्यादा जंगी जहाज उतारे हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच सिक्किम सीमा पर विवाद एक महीने से चल रहा है। चीन भारत और भूटान सीमा पर डोकलाम विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों ही देश की ओर से सीमा पर सेना तैनात कर दी गई है। बता दें कि चीन डोकलाम में रोड निर्माण कर रहा था, जिसका भारत और भूटान दोनों ने ही विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोकलाम पर चीन और भूटान दोनों अपना अधिकार बताते हैं। जबकि भारत का कहना है कि चीन के इस विवादित इलाके में निर्माण के कारण देश के पूर्वोतर राज्यों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि भारत ने चीन के ओबीओआर प्रोग्राम से दूरी बना ली, जिस कारण चीन सीमा पर विवाद खड़ा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed