फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china might face strong storm mangkhut, boat services stopped

चीन में प्रचंड तूफान मंगखुत के पहुंचने की आशंका, नौका सेवाएं रोकी

Sat, 15 Sep 2018 02:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
china might face strong storm mangkhut, boat services stopped
मंगखुत तूफान

चीन ने प्रचंड तूफान मंगखुत के दक्षिणी हैनान और ग्वांगडोंग प्रांत में पहुंचने पर शनिवार को क्योनगोज़ो स्ट्रेट में नौका सेवाएं रोक दीं।

विज्ञापन


स्थानीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि मंगखुत के रविवार रात को पश्चिमी ग्वांगडोंग और पूर्वी हैनान के बीच एक इलाके में पहुंचने की संभावना है जिससे तेज आंधी चलने और मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

चीन के राष्ट्रीय मौसमविज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगखुत तूफान ग्वांगडोंग प्रांत के यांगजिआंग शहर से करीब 1,000 किलोमीटर दूर सुबह आठ बजे 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर के मुताबिक, प्रांतीय समुद्री प्रशासन ने तट पर काम कर रहे 3,238 कामगारों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर और नौकाएं तैनात की हैं तथा 6,266 जहाजों को तूफान के खिलाफ एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर में बताया गया है कि तूफान के कारण प्रांत में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य निलंबित कर दिया गया है।
 (इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed