फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China may adopt 'two-child policy' this year as demographic timebomb looms

चीन में अब शादीशुदा जोड़े पैदा कर सकेंगे दो बच्चे

Thu, 23 Jul 2015 05:21 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
 China may adopt 'two-child policy' this year as demographic timebomb looms

करीब 35 साल बाद चीन एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लेने के करीब पहुंच गया है जिसे लागू करने के बाद ही चीन में एक बड़ा परिवर्तन आ जाएगा। जल्द ही चीन टू चाइल्ड पॉलिसी को पूरे देश में फिर से लागू कर सकता है। इससे पहले वन चाइल्ड पॉलिसी लागू करने के कारण पूरे चीन में लाखों महिलाओं को जबरदस्ती गर्भपात करवाना पड़ा था।

विज्ञापन


नए नियमों के अनुसार चीन की सरकार इस साल के अंत तक चीन के शादीशुदा जोड़ो को दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दे सकता है। यह बात चाइना बिजनेस न्यूज को सरकारी सूत्रों ने बताई है।
विज्ञापन


शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंस के जनसंख्या विशेषज्ञ लियांग जोंगटांग ने इस मौके पर कहा कि वन चाइल्ड पॉलिसी को बहुत पहले ही खत्म कर देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि यह एक बच्चा या दो बच्चा पैदा करने का मुद्दा नहीं है। यह मानव अधिकार और उससे जुड़ी स्वतंत्रता की बात है। सरकार इस मुद्दे के निष्कर्ष सही तरह से समझने में पूरी तरह से नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन चाइल्ड पॉलिसी को वर्ष 1980 में लागू की गई

 China may adopt 'two-child policy' this year as demographic timebomb looms

बीजिंग में वन चाइल्ड पॉलिसी को वर्ष 1990 में लागू की गई थी। उन्होंने कहा कि अभी इस बात को मानना मुश्किल है कि टू चाइल्ड पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू किया जा सके।

सरकार की तरफ से चलने वाला न्यूज पेपर चाइना डेली ने मुताबिक नेशनल हेल्‍थ और फैमिली प्लानिंग कमीशन के मुताबिक देश में अभी ऐसा कोई समय सुनिश्‍चित नहीं किया गया कि देश के अंदर शादीशुदा जोड़े दूसरा बच्चा कब पैदा कर सकते हैं।

पेकिंग यूनिविर्सिटी में जनस‌ंख्यिकी के प्रोफेसर ल्यू जिहुआ ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि टू चाइल्ड पॉलिसी को आने में थोड़ा समय लगेगा। पर हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल तक यह स्कीम पूरी तरह से लागू हो जाएगी।


लियांग जोंगटांग ने कहा कि सरकार के ऊपर लोगों का काफी दबाव है और इस पर लोगों को ने इंटरनेट पर भी काफी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने मांग कि लोगों के अधिकारों को लेकर सरकार को सजग होना चाहिए।

चीन में श्रमिकों की संख्या और ज्यादा कम

 China may adopt 'two-child policy' this year as demographic timebomb looms

सरकार पर भी दबाव है कि लोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए या फिर सही तरीके से उन्हें जवाब दिया जाए। वन चाइल्ड पॉलिसी लागू होने के बाद चीन में करीब 40 करोड़ जन्म दर कम की जा चुकी है।

चीन में इस समय यह बात सरकार के लिए चिंता का सबब बन गई है कि देश में श्रमिकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। अगर यही हालात रहे तो चीन में श्रमिकों की संख्या और ज्यादा कम हो जाएगी।

आंकड़े बताते हैं कि चीन में 15-59 आयुवर्ग के काम करने वालों की संख्या घटकर 37.11 लाख हो गई है। पिछले सालों में यह हालात लगातार देखने को मिल रहे हैं। चीन में पिछले कुछ सालों में वन चाइल्ड पॉलिसी को लेकर कुछ ढील भी दी थी।

अल्पसंख्यक परिवारों जिनके घर में पहला बच्चा लड़की है और ग्रामीण परिवारों में दूसरा बच्चा पैदा करने की इजाजत दी गई थी। वहीं 2013 में सरकार ने उन लोगों को दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दी थी जो अपने माता-पिता की अकेली संतान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed