{"_id":"58accd044f1c1b1259b23c77","slug":"china-makes-navigation-mandatory-in-cars-in-xinjiang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने शिंजियांग में ’बेइदोउ’ नेविगेशन को कारों में अनिवार्य किया","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने शिंजियांग में ’बेइदोउ’ नेविगेशन को कारों में अनिवार्य किया
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Wed, 22 Feb 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने अपने शिंजियांग प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए आतंकवाद रोधी पहल के तहत मंगलवार को सभी वाहनों में एक जीपीएस जैसे उपग्रह नेविगेशन प्रणाली ‘बेईदोउ’ को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि चीन के शिंजियांग उइग्युर स्वायत्त क्षेत्र के बायिंगोल मंगोलियन स्वायत्त प्रांत में सोमवार से अनिवार्य रुप से बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली लगाना होगा ताकि इलाके में स्थिरता बरकरार रहे। ग्लोबल टाइम्स ने बायिंगोल जन सुरक्षा ब्यूरो के यातायात पुलिस बल के तहत वाहन प्रबंधन स्टेशन में कार्यरत एक कर्मी का हवाला देते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य प्रांत में स्थिरता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
बायिंगोल की यातायात पुलिस ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के लिए आवागमन का बड़ा माध्यम कारें हैं और इसके अलावा आतंकवादी हमलों के लिए अक्सर इन्हीं को चुना जाता है। इसलिए वाहनों के प्रबंधन के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहन पहचान और ‘बेईदोउ’ प्रणाली इस्तेमाल करना आवश्यक है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने कहा कि सभी वाहनों को यह प्रणाली लगानी होगी ताकि वे जहां कहीं भी हों, उनका पता लगाया जा सके। इससे कार मालिकों को भी कार चोरी होने या आतंकवादियों द्वारा कार कहीं ले जाने पर जल्द पता चल जाएगा। ‘बेईदोउ’ नेटवर्क चीन द्वारा विकसित उपग्रह नेविगेशन प्रणाली है जो जीपीएस की तरह है। अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन में लागू यह तीसरी वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली है।