{"_id":"5bbb2b11867a5514af12a423","slug":"china-made-several-allegations-including-bribery-on-former-chief-of-interpol","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरपोल के पूर्व प्रमुख पर चीन ने लगाए रिश्वतखोरी समेत कई आरोप","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इंटरपोल के पूर्व प्रमुख पर चीन ने लगाए रिश्वतखोरी समेत कई आरोप
बीजिंग, भाषा
Updated Mon, 08 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
इंटरपोल के पूर्व प्रमुख के बारे में बताते हुए सोमवार को चीन के अधिकारियों ने कहा कि उनपर रिश्वत लेने एवं अन्य अपराधों के आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि राजनीतिक गड़बड़ियों के चलते भी चीनी अधिकारी मुसीबत में फंसे हुए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सरकारी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में अधिकारियों ने कहा कि चीनी जनसुरक्षा उपमंत्री मेंग होंगवेई की जांच उनकी अपनी 'मनमानी और खुद पर मुसीबत बुलाने' के चलते की जा रही है। भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक विश्वासघात की जांच करने वाली सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की एक एजेंसी ने रविवार रात एक संक्षिप्त घोषणा कर बताया कि मेंग पर कानून के उल्लंघनों का संदेह है।
बयान में कहा गया कि मामले को लेकर अधिकारियों की गंभीरता इससे पता चलती है कि जन सुरक्षा मंत्री झाओ लेझी ने इस पर चर्चा करने के लिए मंत्रालय की पार्टी समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार तड़के बैठक की। फ्रांस के न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि 64 वर्षीय मेंग होंगवेई लापता हैं।
पिछले महीने चीन लौटते वक्त होंगवेई के अचानक गायब हो जाने के बाद फ्रांस की सरकार एवं इंटरपोल को अपनी चिंताओं को सार्वजनिक करना पड़ा था। इंटरपोल ने रविवार को घोषणा की कि होंगवेई ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इससे कुछ समय पहले ही चीन ने घोषणा की थी कि उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
जन सुरक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को पोस्ट किए गए बयान में होंगवेई द्वारा कथित तौर पर ली गई घूस या अन्य अपराधों के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। इसमें बताया गया है कि राजनीतिक गड़बड़ियों की वजह से भी उनके खिलाफ जांच की जा रही है।