फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China looks to fear from India , said

भारत से डरे चीन ने कहा, 'सीमाओं पर बढ़ रहा खतरा'

Sun, 02 Aug 2015 10:21 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Sun, 02 Aug 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
China looks to fear from India , said

दक्षिण चीन सागर और भारत, म्यांमार जैसे देशों के साथ लगती अपनी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियां बढ़ाने को लेकर ड्रैगन ने शनिवार को सफाई दी है।

विज्ञापन


उसने कहा है कि उसके आसपास के समंदर और सीमाओं पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है, जिस वजह से टकराव के हालात पैदा हो गए हैं।

इसीलिए हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी उसकी सेना ने अपने अत्याधुनिकीकरण के लिए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए हैं। क्षेत्र में अपनी पकड़ कायम रखने के लिए चीन ने हाल के दिनों में अपने रक्षा खर्चों में काफी बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन

वातावरण बेहद जटिल-चीन

China looks to fear from India , said

उसने कहा है कि मौजूदा हालातों में फिलहाल अपने साजोसामान को अत्याधुनिक करने की जरूरत है, ताकि अपनी रक्षा की जा सके।

चीन की सेना के आधिकारिक मुखपत्र के मुताबिक, दुनिया अप्रत्याशित तौर पर बदलाव से गुजर रही है। हमारे देश के इर्द-गिर्द हालात बदतर होते जा रहे हैं। खतरे और चुनौतियां बढ़ रही हैं। यही नहीं दिनोंदिन टकराव के हालात बनते जा रहे हैं।

अखबार कहता है, ‘समुद्री सुरक्षा का वातावरण बेहद जटिल हो चुका है और पूर्व व दक्षिण चीन सागरों में हालात ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं।’

भारतीय सीमा पर असहज है चीन

China looks to fear from India , said

चीन का पूर्वी चीन सागर में कई द्वीपों को लेकर जापान के साथ विवाद चल रहा है, वहीं दक्षिण चीन सागर में भी जल क्षेत्र पर दावे को लेकर वियतनाम, फिलीपींस, ताइवान, मलयेशिया और ब्रुनेई से भी तनातनी चल रही है।

सेना के अखबार ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता, क्षेत्रीय अखंडता और विकास हित मुश्किल में हैं। अखबार ने चीन के रक्षा मंत्री चांग वैनकुआन के हवाले से कहा है कि चीन शांति के लिए सेना की तैनाती को प्रतिबद्ध है, मगर अहम मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

चीन को एक ओर जहां अफगानिस्तान से अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होता रहा है, वहीं कोरियाई द्वीपीय देशों के साथ युद्ध की आशंका भी बनी हुई है।

म्यांमार और भारत के साथ जहां सीमा विवाद को लेकर उसे अस्थिरता का खतरा लगता रहा है। ताइवान के साथ भी उसके रिश्ते असहज रहे हैं।

विज्ञापन

सुरक्षा परिषद में सुधार की राह में आडे़ आया चीन

China looks to fear from India , said

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की भारत की कवायद पर पानी फिर सकता है। बीते एक दशक से जी-4 के राष्ट्र (भारत, जर्मनी, ब्राजील और जापान) सुरक्षा परिषद में सुधार करने की मांग करते रहे हैं।

ये देश चाहते हैं कि इस बारे में संयुक्त राष्ट्र में बाकायदा एक लिखित प्रस्ताव लाया जाए, मगर इसमें उन्हें सीमित सफलता ही हासिल हो पाई है।

जमैका ने इस बारे में एक लिखित अंतरसरकारी समझौता तैयार करने का वादा किया, मगर उससे पहले ही चीन ने इस लिखित प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed