{"_id":"586ec6604f1c1b005215b656","slug":"china-launches-country-s-longest-bullet-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन ‘शांगरीला ऑफ द वर्ल्ड’ शुरू ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन ‘शांगरीला ऑफ द वर्ल्ड’ शुरू
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Fri, 06 Jan 2017 03:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Xinhua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बृहस्पतिवार को सबसे लंबी बुलेट ट्रेन ‘शांगरीला ऑफ द वर्ल्ड’ सेवा की शुरुआत की। यह हाईस्पीड ट्रेन चीन के दक्षिणपश्चिम युननान प्रांत की राजधानी कुनमिंग से बीजिंग के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन 2760 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में पूरे करेगी।’
विज्ञापन
इस रेलगाड़ी का नाम शांगरीला के लोकप्रिय रिजॉर्ट के नाम पर रखा गया है। इस नाम का सबसे पहले प्रयोग ब्रिटेन के उपन्यासकार जेम्स हिल्टन ने अपने उपन्यास लॉस्ट हॉरिजन में किया था। कुनमिंग से बीजिंग तक ट्रेन में द्वितीय श्रेणी की सीट के टिकट की कीमत 11270.57 रुपये (166 डॉलर या 1147.5 युआन) है।
विज्ञापन
इससे पहले चीन में सबसे लंबी दूरी की बुलेट ट्रेन 2298 किलोमीटर बीजिंग से गुआंगझू तक 2012 में चलाई गई थी। इसके अलावा चीन ने 20000 किलोमीटर हाईस्पीड रेल लाइनें बिछाईं हैं, जो चीन के ज्यादातर राज्यों को जोड़ता है। चीनी सरकार का कहना है कि इस दूरी को बढ़ाकर 2030 तक 45000 किलोमीटर करना है।
विज्ञापन