फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china launched two settelite in space for pakistan

चीन ने फिर निभाई दोस्ती, पाकिस्तान के लिए अंतरिक्ष में भेजे दो उपग्रह 

Tue, 10 Jul 2018 05:01 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 10 Jul 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
china launched two settelite in space for pakistan
- फोटो : Reuters

चीन ने सोमवार को पाकिस्तान के लिए दो दूर संवेदी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा। लगभग 19 साल में ‘लांग मार्च-2सी’ राकेट का यह पहला अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रक्षेपण है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, पश्चिमोत्तर चीन में जिउकन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर 11.56 बजे उपग्रह ‘पीआरएसएस-1’ और ‘पाक टीईएस-1ए’ को प्रक्षेपित किया गया। 

विज्ञापन


‘पीआरएसएस-1’ पाकिस्तान को बेचा गया चीन का पहला ऑप्टिकल दूर संवेदी उपग्रह है। विदेशी खरीदार के लिए यह ‘चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी’ (सीएएसटी) द्वारा विकसित किया गया 17वां उपग्रह है। समाचार एजेंसी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा विकसित वैज्ञानिक प्रयोग उपग्रह ‘पाक टीईएस-1ए’ को भी ‘लांग मार्च-2सी’ राकेट के जरिए ही कक्षा में भेजा गया। 
विज्ञापन


बता दें कि अगस्त 2011 में संचार उपग्रह ‘पाक सैट-1आर’ के प्रक्षेपण के बाद चीन और पाकिस्तान के बीच यह एक और अंतरिक्षीय सहयोग दुनिया के सामने आया है। सीएएसटी के मुताबिक, कक्षा में प्रवेश करने के बाद ‘पीआरएसएस-1’ के सौर पैनल आसानी से खुल गए। फिलहाल यह बेहतर स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समेत कई कार्यों में होगा इस्तेमाल

china launched two settelite in space for pakistan

‘पीआरएसएस-1’ का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी, जमीन एवं संसाधनों के सर्वेक्षण के साथ साथ कृषि अनुसंधान, शहरी निर्माण, सीमा एवं सड़क क्षेत्र के लिए दूर संवेदी जानकारी उपलब्ध कराने में की जाएगी। यह 50 अरब अमेरिकी डालर की लागत से बन रहे चीन-पाक इकोनामिक करिडोर (सीपीईसी) के लिए दूर संवेदी जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा। 

एक मीटर रेजोलूशन वाले अत्याधुनिक कैमरों से लैस

‘पीआरएसएस-1’ अंतरिक्ष में सात साल तक काम करेगा। यह दो पैनक्रोमैटिक / मल्टीस्पेक्ट्रल अत्याधुनिक कैमरों से लैस है। इनका रेजोलूशन एक मीटर और कवरेज रेंज 60 किलोमीटर है।

‘लांग मार्च’ राकेट शृंखला का 279वां अभियान

यह प्रक्षेपण ‘लांग मार्च’ राकेट शृंखला का 279वां अभियान था। यही नहीं करीब दो दशक बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रक्षेपण भी था। वर्ष 1999 में इससे मोटोरोला के इरिडियम उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed