{"_id":"5afffba74f1c1b5b798b5178","slug":"china-lands-h-6k-bomber-on-a-south-china-sea-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण चीन सागर द्वीप में ड्रैगन ने पहली बार लैंड किए बॉम्बर्स, अमेरिका ने लगाई फटकार","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दक्षिण चीन सागर द्वीप में ड्रैगन ने पहली बार लैंड किए बॉम्बर्स, अमेरिका ने लगाई फटकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने पहली बार दक्षिण चीन सागर स्थित एक द्वीप पर लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बॉम्बर्स की तैनाती की है।
विज्ञापन
चीनी बॉम्बर्स की तैनाती ऐसे विवादित क्षेत्र में की गई है जिसपर चीन अपना दावा करता है। बॉम्बर्स की तैनाती की खबर शनिवार को अखबार चाइना डेली में प्रकाशित की गई। जिसमें बताया गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना (पीएलएएन) के नौजवानों ने एच-6के बॉम्बर्स के साथ दक्षिण चीन सागर में अभ्यास किया।
चीन द्वारा बॉम्बर्स की तैनाती पर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने इसे जानबूझकर तनाव बढ़ाने और विवादित क्षेत्र को अस्थिर करने वाली कार्रवाई करार दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में अप्रैल में अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास किया था। इस दौरान बीजिंग ने पहली बार नए विमानवाहक पोत और आधुनिकतम हथियारों की ताकत दिखाई।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में चीन की ओर से बनाए गए कृत्रिम द्वीप के पास से अमेरिका अपने युद्धपोत और विमान गुजार चुका है। इससे दक्षिण चीन सागर में दोनों देश बार-बार एक दूसरे के सामने आ जा रहे हैं।