{"_id":"5ae388f64f1c1b360b8b6f7a","slug":"china-knife-attack-at-school-leaves-seven-children-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: चाकू से हमला कर 9 बच्चों को उतारा मौत के घाट, 10 घायल","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन: चाकू से हमला कर 9 बच्चों को उतारा मौत के घाट, 10 घायल
एजेंसी, बीजिंग
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक हमलावर ने चाकू से हमला कर माध्यमिक स्कूल के 9 बच्चों की हत्या कर दी। वहीं इस हमले में 10 अन्य बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि हाल के वर्षों में हुआ यह सबसे भयावह हमला है।
विज्ञापन
शांक्सी प्रांत में स्थित मिझी काउंटी के प्रोपेगेंडा विभाग ने अपने आधारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यह घटना शाम के 6:10 बजे घटित हुई। अधिकारियों ने बच्चों की उम्र की जानकारी नहीं दी। हालांकि चीन में माध्यमिक स्कूल के बच्चे 12 से 15 साल की उम्र के होते हैं। चीन में चाकू से हमले करने की वारदातें असामान्य नहीं हैं। इससे पहले फरवरी में एक हमलावर ने चाकू से ही बीजिंग के एक व्यस्त शॉपिंग मॉल में हमला कर दिया था।
विज्ञापन
व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण किए गए इस हमले में उसने एक महिला की हत्या कर दी थी जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे। वहीं पिछले साल एक शख्स ने किचन वाले चाकू से दो लोगों की हत्या कर दी थी और नौ अन्य को घायल कर दिया था।