फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China Islamic Association says All Chinese Mosques Should Raise National Flag

चीन में सभी मस्जिदों को फहराना चाहिए राष्ट्रीय ध्वज : चीनी इस्लामिक संगठन

Tue, 22 May 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
China Islamic Association says All Chinese Mosques Should Raise National Flag

चीन के एक सरकारी इस्लामी संगठन ने कहा है कि देश की सभी मस्जिदों को राष्ट्रध्वज फहराना चाहिए। उसने साथ ही कहा है कि ‘राष्ट्र के सिद्धांत’ को बेहतर तरीके से समझने और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें चीन का संविधान और समाजवाद के मूल विचारों का अध्ययन करना चाहिए।

विज्ञापन


चीन के विशेषज्ञों ने चीनी इस्लामिक संगठन की इस पहल की सराहना की है। चीनी इस्लामिक संगठन ने अपनी वेबसाइट पर एक पत्र का प्रकाशन किया है। उसमें संगठन ने देशभर के इस्लामी संगठनों और मस्जिदों को प्रमुख स्थान पर हर समय राष्ट्रध्वज लगाए रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि ऐसे संगठनों एवं मस्जिदों को चीन का संविधान, समाजवाद के मूल सिद्धांतों और चीन की पारंपरिक संस्कृति का भी अध्ययन करना चाहिए। इनके लिए कानूनी पढ़ाई की कक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए। इससे मुस्लिम कानून के हिसाब अपनी धार्मिक गतिविधियां कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, चीन में कुल दो करोड़ मुस्लिम रहते हैं। इनमें शिंजियांग के ‘उईगुर’ और निंगक्सिया के ‘हुई मुस्लिम’ शामिल हैं। वहीं वहां मस्जिदों की कुल संख्या 35 हजार है। इंटरनेट पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना राजनीति और धर्म को अलग रखने वाले सिद्धांत के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed