फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China is worried for flooding on the Brahmaputra river effecting india

भारतीय इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, चीन ने दिया ये 'भरोसा'

Tue, 26 Dec 2017 06:37 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Tue, 26 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
China is worried for flooding on the Brahmaputra river effecting india

चीन ने मंगलवार को कहा कि वह तिब्बत में भूकंप के बाद भूस्खलन के कारण ब्रह्मपुत्र नदी पर बनी कृत्रिम झीलों के मामले पर भारत के साथ संपर्क बनाए रखेगा। झीलों की वजह से कुछ भारतीय इलाकों में बाढ़ आने की आशंका पैदा हो गई है।

विज्ञापन


खबरों के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन बड़ी कृत्रिम झीलें बन गई हैं, हालांकि इन झीलों के आकार और इनमें मौजूद पानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पिछले महीने तिब्बत में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण ब्रह्मपुत्र नदी पर ये कृत्रिम झीलें बनी हैं। 
विज्ञापन


चीन में ब्रह्मपुत्र को यारलुंग तसांगपो कहा जाता है। इसको लेकर यह चिंता है कि अगर ये झीलें टूटती हैं तो इनसे निकलने वाले पानी से शियांग (अरुणाचल प्रदेश में) और ब्रह्मपुत्र (असम में) के किनारे रहने वाले लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘चीनी पक्ष सीमा पार नदियों पर भारतीय पक्ष के साथ मौजूदा माध्यमों से संपर्क बनाए रखेगा।’ उन्होंने कहा कि चीन के अधिकारियों की ओर से किए गए सत्यापन के बाद यह पता चला है कि ये झीलें भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से में हैं। 


हुआ ने कहा, ‘ये झीलें प्राकृतिक कारणों से बनी हैं। यह व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई घटना नहीं है। मैंने इसका संज्ञान लिया कि अधिकृत भारतीय पेशेवरों ने इसका विश्लेषण किया है।’ उन्होंने कहा, ‘हम आशा करते हैं कि भारतीय मीडिया इस मामले में निराधार आकलन नहीं करेगा।’ प्रवक्ता ने कहा कि चीनी अधिकारी इस मुद्दे पर भारतीय पक्ष के साथ संपर्क बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed