फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China is unhappy with hawks demanding military action against India on doklam issue 2017

डोकलाम विवाद पर कार्रवाई की मांग करने वालों पर भड़का चीन, कहा- भारत दुश्मन नहीं

Thu, 14 Sep 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
China is unhappy with hawks demanding military action against India on doklam issue 2017

भारत और चीन दोनों ने डोकलाम विवाद को हल कर लिया है, लेकिन चीनी सैनिक इससे खुश नहीं है। डोकलाम एपिसोड पर भारत के खिलाफ मिलिट्री एक्शन की मांग करने वाले सैनिकों से चीनी सरकार नाराज है। यह बयान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मेजर जनरल का है। 

विज्ञापन


पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मेजर जनरल ने अपने एक लेख में कहा कि भारत विरोधी टिप्पणी कर रहे लोगों को चीन की रणनीतिक स्थित की समझ नहीं है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स में चीनी आर्मी के रणनीतिकार मेजर जनरल कियाओ लिआंग ने लिखा कि भारत और चीन दोनों पड़ोसी और प्रतिद्वंदी है, लेकिन सभी प्रतिद्वंदी से दुश्मन की तरह नहीं देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


पीएलए के वरिष्ठ अधिकारी होने के कारण उन्हें चीनी सत्ता के करीब माना जाता है और ऐसा भी कहा जा सकता है कि वह चीनी सरकार के इशारों पर ऐसा बोल रहे हैं। गौरतलब है कि चीनी सरकार पर भारत के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर दबाव है। चीनी सैनिक, अपनी सरकार से इस बात को लेकर नाराज हैं कि सरकार ने डोकलाम विवाद पर भारत के खिलाफ कार्रवाई न करके समझौता क्यों किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चीन से निपटने के लिए भारत ने तेज किया रोड निर्माण, ताकि न हो डोकलाम जैसे विवाद


सुलझ गया डोकलाम विवाद
बता दें कि भारत और चीन के बीच करीब ढाई महीने से तनाव का कारण बना डोकलाम विवाद आखिरकार सुलझ चुका है। जबरदस्त कूटनीतिक तनातनी के बाद दोनों देश सिक्किम सेक्टर के विवादित डोकलाम क्षेत्र से अपनी-अपनी सेनाओं को एक साथ हटाने का फैसला किया था।

चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
यह सहमति ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन जाने वाले थे। इसे चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल भारत जहां लगातार विवादित क्षेत्र से सेना हटाने के बाद कूटनीतिक बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दे रहा था, वहीं चीन की ओर से भारत को लगातार युद्ध की धमकियां मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed