फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China is preparing to launch the artificial moon

'कृत्रिम चंद्रमा' लांच करने की तैयारी में जुटा चीन, 2020 तक इस शहर को करेगा रोशन

Fri, 19 Oct 2018 10:54 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Fri, 19 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
China is preparing to launch the artificial moon
moon - फोटो : Social Media

चीन का एक शहर कृत्रिम चंद्रमा लांच करने की तैयारी में है। यह कृत्रिम उपग्रह धरती पर करीब 80 किलोमीटर के दायरे को रोशन करेगा। खास बात यह कि यह कृत्रिम चंद्रमा वास्तविक चंद्रमा की अपेक्षा आठ गुना अधिक चमकीला होगा। अभी तक प्रकाशक उपग्रह के रूप में प्रचारित किए जा रहे इस उपग्रह को चेंगदू शहर के दक्षिण पश्चिम इलाके के ऊपर 2020 तक स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ ही जानकारियों को साझा किया है। यह विचार एक फ्रांसीसी कलाकार की कल्पना से प्रेरित है, जिसमें उसने धरती को चारों ओर से दर्पणों की माला से घेरने की बात कही थी। चेंगदू एयरोस्पेस साइंस एवं टेक्नोलॉजी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम रिसर्च इंस्टीट्यूट कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन वू चुनफेड ने इस परियोजना का खुलासा किया। 
विज्ञापन


इस कृत्रिम चंद्रमा को परंपरागत स्ट्रीट लाइटों के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के पूरक के रूप में कार्य करने वाले इस कृत्रिम उपग्रह के 2020 में लांच होते ही शहर की रातें और अधिक रोशन हो जाएंगी। कृत्रिम चंद्रमा के प्रकाश को 10 से 80 किमी के दायरे में नियंत्रित भी किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोचक हुए प्रखर 

चेंगदू शहर की कृत्रिम चंद्रमा से संबंधित परियोजना का विरोध भी शुरू हो गया है। नागरिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इससे पशु-प्राणियों से लेकर अंतरिक्ष से जुड़ी वेधशालाओं तक पर विपरीत असर पड़ सकता है। लेकिन एक वरिष्ठ वैज्ञानिक कांग वेइमिन के मुताबिक कृत्रिम चंद्रमा की चमक बहुत ज्यादा नहीं होगी। 


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इंसान आकाश में प्रकाश को परावर्तित करने वाले उपकरण लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस दिशा में अभी तक के प्रयास असफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed