{"_id":"5b1800e24f1c1bf96e8b6b3d","slug":"china-india-will-work-out-their-differences-says-envoy-gautam-bambawale","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत और चीन एक-दूसरे से कभी दूर नहीं होंगे'","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
'भारत और चीन एक-दूसरे से कभी दूर नहीं होंगे'
एजेंसी, बीजिंग
Updated Thu, 07 Jun 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ प्रगति और समृद्धि हासिल करने के लिए भारत और चीन अपने मतभेदों को दूर करेंगे। यह बात चीन में भारतीय राजदूत गौतम बंबावले ने यह कही। उनका यह बयान इस हफ्ते होने वाले शंघाई सहयोग सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली मुलाकात से पहले आया है।
विज्ञापन
बंबावले ने कहा कि निश्चित तौर पर हमारे बीच कुछ मतभेद हैं लेकिन वे उन मतभेदों को दूर करेंगे ताकि दोनों देश एक साथ प्रगति और समृद्धि हासिल कर सकें। हम एक-दूसरे से दूर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चीन में भारतीय फिल्मों की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच ऐसे और भी आदान-प्रदान होने चाहिए। इसमें एक महत्वपूर्ण बात है कि भारतीय फिल्में देखने से चीनी लोग भारतीयों को अच्छे से समझ पाएंगे जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा। हम भी अपने यहां अधिक चीनी फिल्में चाहते हैं ताकि चीन को अच्छे से समझ सकें।
विज्ञापन