फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China hints at blocking India's inclusion in NSG again in next month bern meeting

NSG पर फिर रोड़ा अटकाने की तैयारी में चीन, कहा- नहीं बदलेंगे अपना रवैया

Mon, 22 May 2017 05:20 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
amarujala.com-Presented by- मोहित Updated Mon, 22 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
China hints at blocking India's inclusion in NSG again in next month bern meeting
भारत-चीन संबंध (प्रतीकात्मक) - फोटो : InShorts

चीन न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर रोड़ा अटकाने वाले अड़ियल रवैये पर कायम है। चीन ने सोमवार को एक बार फिर संकेत दिए कि वह अगले महीने बर्न में होने वाले पूर्ण अधिवेशन में भारत की 48 सदस्यीय इस ग्रुप में शामिल होने की इच्छा पर रोड़ा अटकाएगा।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को कहा कि 'अगले महीने होने वाले सम्मेलन में वह गैर-एनपीटी राष्ट्रों के एनएसजी में भागीदारी के अपने पुराने रवैये पर कायम रहेगा।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन नहीं चाहता कि भारत एनएसजी का सदस्य बने। इसलिए वह लगातार किसी न किसी बहाने भारत की राह में रोड़ा अटकाता रहता है। यही वजह है कि एनएसजी के ज्यादातर सदस्य देशों के समर्थन के बाद भी भारत अभी तक इसकी सदस्यता हासिल नहीं कर सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने एनएसजी की सदस्यता के लिए पिछले साल मई में भी आवेदन किया था, पर चीन के अडंगे के चलते भारत को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिल पाई थी। इस बार की बैठक में भी चीन अडंगा लगाने को तैयार है, ऐसे में भारत अभी एनएसजी में एंट्री ले पाएगा, इसमें सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed